22वें दिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर लगा ब्रेक, जानिए किस शहर में कितनी कीमत
नई दिल्लीः एक ओर कोरोना वायरस की मार दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। इस बीच 21 दिन बाद पेट्रोल-़डीजल के दाम में थोड़ी राहत जरूर मिली है, 22वें दिन कीमत में इजाफा नहीं हुआ है। तीन हफ्तों बाद ये पहला दिन है, जब डीजल-पेट्रोल की कीमत नहीं बढ़ी है। हालांकि, ये सस्ती भी नहीं हुई हैं। बल्कि ये कहना चाहिए कि इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आज दिल्ली में अब पेट्रोल 80.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 80.40 रुपए प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 78.71 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में आज पेट्रोल 82.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 75.52 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 83.59 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 77.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.38 80.40
चंडीगढ़ 77.36 71.86
मुंबई 87.14 78.71
बेंगलुरु 82.99 76.45
चेन्नै 83.59 77.61
कोलकाता 82.05 75.52
नोएडा 81.04 72.48
गुरुग्राम 78.59 72.66
पटना 83.27 77.30
वहीं बीते 21 दिनों से लगातार डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही थीं, जो आज स्थिर हुई हैं। इस दौरान डीजल 11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया, जबकि पेट्रोल की कीमतों में 9.12 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।
The post 22वें दिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर लगा ब्रेक, जानिए किस शहर में कितनी कीमत appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/business/breaking-on-the-rising-price-of-petrol-and-diesel-on-the-22nd-know-how-much-the-price-in-which-city/22223/
Comments
Post a Comment