Posts

Showing posts from June, 2020

Alert: आज जरूर कर लें ये 5 काम, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान

Image
नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से देश में तकरीबन तीन महीने से लॉकडाउन जारी है। हालांकि जनजीवनन और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले के बीच इस लॉकडाउन में लोगों को कुछ रियायत दी है। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद से देश के अधिकांश हिस्से में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। सरकार ने आम लोगों को भी अपनी तरफ से कुछ राहत देने के लिए कई ऐलान किए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, आरबीआई द्वारा लोन मोराटोरियम, आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज समेत कई तरह के मदद का ऐलान किया है। इन सबके बीच कोरोना संकट के कारण सरकार ने कई वित्तीय डेडलाइंस जो 31 मार्च 2020 तक पूरी होनी थी, उसे आगे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था। उसकी मियाद आज खत्म होने जा रही है।  ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि एक जुलाई से पहले यानी आज 30 जून तक कौन-कौन से काम पूरे कर लेना जरूरी है। इन कामों में पैन आधार लिंक के साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े कई काम शामिल हैं। अगर आप तय समय सीमा (30 जून) तक यानी एक जुलाई से पहले ये काम नहीं कर लेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। 30 जून तक जरूर ...

Alert: कल से बदलने जा रहा है ATM से जुड़ा ये बड़ा नियम, जानें- आप पर क्या होगा असर

Image
नई दिल्ली: एटीएम (ATM) से पैसे निकालने के नियम  आज 30 जून बाद यानी कल 1 जुलाई से बदलने जा रहा है। अब एक जुलाई से ATM से ज्यादा बार कैश निकालने पर आपके खाते से पैसा कट सकता है यानी आपको एक्ट्रा चार्जेज देने पड़ेंगें। दरअसल कोरोना संकट और इसकी वजह से लागू लागू किए गए लॉकडाउन के तत्काल बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एटीएम से ज्यादा बार पैसे निकालने पर लगने वाले चार्जेज को तीन महीने के लिए हटाने का ऐलान किया था। वित्त मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया गया था, ताकि कैश निकालने के लिए कम से कम संख्या में लोग बैंक शाखाओं में जायें। अब इस ऐलान का डेडलाइन आज खत्म होने जा रहा है। यह केवल अप्रैल, मई और जून तक ही जारी थी। इसे बढ़ाने को लेकर वित्त मंत्रालय या बैंकों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। यानी अब आपको ये सुविधा कल से नहींं मिलेगा। इस छूट का आज आखिरी दिन है। निर्मला सीतामरण द्वारा 24 मार्च को किए गए इस एलान के बाद ATM धारक किसी भी बैंक के ATM से 30 जून तक जितनी बार चाहे कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं देना पड़ रहा है। वित्त मंत्रालय ने...

सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में किए कई बड़े बदलाव, आप भी उठाएं मौके का फायदा

Image
नई दिल्ली: बेटियों के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)में केंद्र सरकार ने कई बडे बदलाव किए हैं। इन बदलावों का सुकन्या खाता खुलवाने वाले लोगों पर असर पड़ना तय है। सरकार के इस बदलाव से अकाउंट होल्डर्स को फायदे होने के दावे किए जा रहे हैं। दरअसल इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना खाते में रुपये जमा करने की आखिरी तारीख को भी बढाकर 31 जुलाई 2020 कर दिया गया है। इसका फायदा उन अकाउंट होल्डर्स को होगा। जो टैक्स में बेनीफिट चाहते हैं और अब तक एसएसए खाते में रुपये जमा नहीं करा सके हैं। सुकन्या समृद्धि योजना  में सालाना ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है। इस योजना में 14 साल तक निवेश करने पर बेटी के 21 साल की उम्र में एक मोटी रकम मिलती है। हाल में वित्त मंत्रालय सुकन्या समृद्धि योजना बदलाव किए हैं। डिफॉल्ट अकाउंट पर मिलेगा ज्यादा ब्याज इसके तहत अगर एक वित्त वर्ष के दौरान सुकन्या समृद्धि अकाउंट में 250 रुपये ही जमा किया जाता था तो इसे डिफॉल्ट अकाउंट माना जाता था। अब ऐसे डिफॉल्ट अकाउंट में जमा रकम उतना ही ब्याज मिलेगा, जितना इस स्कीम के​ लिये तय किया गय...

Alert: कल तक जरूर निपटा लें ये काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Image
नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से देश में तकरीबन तीन महीने से लॉकडाउन जारी है। हालांकि जनजीवनन और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले के बीच इस लॉकडाउन में लोगों को कुछ रियायत दी है। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद से देश के अधिकांश हिस्से में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। सरकार ने आम लोगों को भी अपनी तरफ से कुछ राहत देने के लिए कई ऐलान किए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, आरबीआई द्वारा लोन मोराटोरियम, आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज समेत कई तरह के मदद का ऐलान किया है। इन सबके बीच कोरोना संकट के कारण सरकार ने कई वित्तीय डेडलाइंस जो 31 मार्च 2020 तक पूरी होनी थी, उसे आगे बढ़ाकर 30 जून कर दिया। अब जून महीने को खत्म होने में महज दो दिन बचे हैं, ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि एक जुलाई से पहलेे यानी इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 जून तक कौन-कौन से काम पूरे कर लेना जरूरी है। इन कामों में पैन आधार लिंक के साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े कई काम शामिल हैं। अगर आप तय समय सीमा (30 जून) तक यानी एक जुलाई से पहले ये काम नहीं कर लेंगे तो आपको नुकसा...

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Image
नई दिल्ली: एक दिन की राहत के एकबार फिर आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 5 पैसे और डीजल 13 पैसे महंगा हुआ। कुल मिलाकर अब तक पेट्रोल 9.17 रुपये और डीजल 11.23 रुपये महंगा हो गया है। देश में पेट्रोल  और डीजल (Diesel Price) के दाम आसमान छू रहे हैं। लगातार 21 दिन बढ़ोतरी के बाद बीते रविवार तेल की कीमतें नहीं बढ़ी थीं। वहीं आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बीते शुक्रवार को पेट्रोल पर 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। शनिवार को पेट्रोल पर 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 21 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ था। रविवार को तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। Delhi: Price of petrol increases to Rs 80.43 (increase by Re 0.05) and that of diesel increases to Rs 80.53 (increase by Re 0.13), a day after there was no change in the prices in the national capital yesterday. pic.twitter.com/yQwiqa5AYG — ANI (@ANI) June 29, 2020 दिल्ली में आज 29 जून को पेट्रोल कल के भाव 80.38 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.43 रुपय...

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच महाराष्ट्र में आज से खुलेंगे सैलून, लेकिन इस बात की नहीं होगी इजाजत

Image
दीपक दुबे, मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भी सरकार ने सैलून और पार्लर खोलने के आदेश दिए हैं। इसके बाद अब जिम मालिक भी सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें भी जिम खोलने की इजाजत दी जाये। कोरोना वायरस के आतंक से पूरी दुनिया त्रस्त है। भारत में भी संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। देश में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां कोरोना की रफ्तार का ये आलम है कि अब हर रोज करीब 3 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं औऱ पिछले 24 घंटे में सारे रिकॉर्ड टूट गये। यहां एक दिन में 5,318 कोरोना मरीज सामने आये। महाराष्ट्र के इन आंकड़ों ने सरकार से लेकर प्रशासन तक के हाथ-पांव फूला दिये हैं।   अचानक 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में 24 घंटे में महाराष्ट्र में 5318 मामले सामने आये। जबकि 167 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 59 हजार 133 पर पहुंच गया है, जबकि मौतों की संख्या 7 हजार 273 हो गई है। महाराष्ट्र में भी सबसे ज्यादा को...

22वें दिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर लगा ब्रेक, जानिए किस शहर में कितनी कीमत

Image
नई दिल्लीः एक ओर कोरोना वायरस की मार दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। इस बीच 21 दिन बाद पेट्रोल-़डीजल के दाम में थोड़ी राहत जरूर मिली है, 22वें दिन कीमत में इजाफा नहीं हुआ है। तीन हफ्तों बाद ये पहला दिन है, जब डीजल-पेट्रोल की कीमत नहीं बढ़ी है। हालांकि, ये सस्ती भी नहीं हुई हैं। बल्कि ये कहना चाहिए कि इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली में अब पेट्रोल 80.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 80.40 रुपए प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 78.71 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में आज पेट्रोल 82.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 75.52 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 83.59 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 77.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। शहर का नाम                               पेट्रोल/रुपये लीटर            ...

कोरोना काल में भी सोने के भाव में उछाल बरकरार, दिवाली तक जा सकता है 52 हजार के पार

Image
इन्द्रजीत सिंह, मुंबई: कोरोना काल में भी सोना कितना सोना है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि अभी सोने की मांग कम है। लेकिन इसके दाम आसमान छू रहे हैं, हालत ये है कि आज सोने में थोड़ी गिरावट होने के बावजूद सोना 50 हज़ार के बिल्कुल पास है, इसका सबसे बड़ा कारण है कोरोना वायरस क्योंकि महामारी के इस काल मे लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा अब भी सोने में निवेश पर ही है। भारत में तो सोना सदा के लिए है। आम हो या गरीब हर कोई विपत्ति या किसी आपदा के लिए सोने को सहेज कर रखता है यही वजह है कि कोरोना जैसी महामारी, लॉकडाउन की वजह से बढी बेरोजगारी और पैसों की तंगी के बावजूद अब भी सोना आम लोगों के लिए निवेश का सबसे भरोसेमंद साथी है। शुक्रवार को सोने में मामूली गिरावट देखी गई बावजूद इसके मुंबई में सोने का भाव 99.9 प्योरिटी के सोने का दाम 49713 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 99.5 प्योरिटी के सोने का दाम 49462 प्रति 10 ग्राम है। राजधानी दिल्ली की तो यहां भी सोने के भाव बढते जा रहे हैं। दिल्ली में सोने भाव प्रति दस ग्राम 46, 700 है। इस बार शादियों के सीज़न में भी सोने के सबसे बड़े बाजार यानि कि मुंबई के झवेर...

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Image
नई दिल्लीः भविष्य को सुनहरा बनाने लिए लोग तमाम कंपनियों में अपना पैसा जमा कर बीमा करवाते हैं। सभी लोगों की यही इच्छा होती है कि बीमा का पैसा इकट्ठा मिल जाता है तो कोई अपना रुका हुआ कार्य आसानी से कर लें। एलआईसी देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है। एलआईसी पर निवेशकों का यह उम्मीद रहती है, क्योंकि यह सरकार द्वारा चलाई गई कंपनी है। गरीब से लेकर अमीर वर्ग ने एलआईसी की पॉलिसी में निवेश किया हुआ है। एलआईसी अपनी पॉलिसी समय, जरूरत और अलग-अलग वर्ग के मुताबिक डिजाइन करती है। यही वजह है कि लोग इन पॉलिसी में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद समझते हैं। एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी के बार में बताएंगे जिसमें आप अगर रोजाना 56 रुपये का निवेश करेंगे तो आपको 23 लाख से ज्यादा रुपये मिल सकते हैं। इस पॉलिसी का नाम जीवन उमंग है। इस योजना में पॉलिसीधारक को 100 वर्ष की आयु तक कवर मिलता है। मैच्यूरिटी या फिर पॉलिसीहोल्डर की मौत पर उसके परिजन को एकमुश्त राशि दे दी जाती है। 90 दिन से लेकर 55 साल तक के उम्र लोग इसमें निवेश कर सकते हैं। प्रीमियम पेइंग टर्म यानी पीपीटी 15, 20, 25 और 30 वर्ष के लिए निर्धारित है। इस पॉल...

खुशखबरी: बिना गारंटी मोदी सरकार दे रही है 50 हजार रुपये का लोन, आप भी इस मौके का ऐसे उठा सकते हैं फायदा

Image
नई दिल्ली: कोराना संकट के कारण बिगड़ते आर्थिक हालात के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार आम लोगों को 50,000 रुपये का लोन दे रही है। इच्छी बात ये है कि इसके लिए लोगों को किसी गारंटी की जरूरत नहीं। केंद्र सरकार के इस योजना का अबतक 10 करोड़ लोग फायदा उठा चुके हैं। दरअसल मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत लोगों को अपना बिजनेस शुरु करने के लिए की है। अगर आप भी अपना कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं और आपको बैंक से लोन मिलने में दिक्कत हो रही है तो केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत मुख्य रूप से दुकान खोलने, रेहडी पटरी या कोई अन्य छोटा काम शुरू करने के लिए ले लोन को सकते हैं। यह लोन वाणिज्यिक बैंकों से लेकर स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी द्वारा दिया जा रहा है। इस योजना में बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है। इसमें कोई भी शख्स इन संस्थानों में जाकर लोन के विषय में जानकारी लेने के साथ-साथ इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस लोन के लिए आप सरकार के https://ift.tt/2JCfEiO ऑनलाइन पॉर्टल पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। मोदी सरकार अपने इ...

लगतार 19वें दिन बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में एक लीटर डीजल 80 के पार, जानिए अपने शहर का हाल

Image
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच आम आदमी को लगातार महंगाई का झटका लग रहा है। लगातार 19वें दिन आज फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी IOC ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए रेट्स के मुताबिक, दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत अब 80.02 रुपये है. वहीं, एक लीटर पेट्रोल के दाम 79.92 रुपये पर पहुंच गए है। दिल्ली में आज भी पेट्रोल से महंगा डीजल बिक रहा है। देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीज़ल के नए दाम दिल्ली- एक लीटर पेट्रोल के दाम 79.92 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 80.02 रुपये है। मुंबई-   एक लीटर पेट्रोल के दाम 80.70 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 78.34 रुपये है। चेन्नई- एक लीटर पेट्रोल के दाम 83.18 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 77.29 रुपये है। कोलकाता-   एक लीटर पेट्रोल के दाम 81.61 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 75.18 रुपये नोएडा- एक लीटर पेट्रोल के दाम 80.69 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 72.13 रुपये है। गुर...

#BankOfChina: क्या भारत के बैंकिंग सेक्टर्स में भी चाइना सेंध लगाने जा रहा है, जानें सच्चाई?

Image
नई दिल्लीः गलवान घाटी पर भारत और चीन बीच इन दिनों तनातनी चल रही है। स्थिति यह है कि दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बढता ही जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी कई फेक न्यूज वायरल हो रही हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आरबीआई ने दोनों देशों में सीमा तनाव के बीच मुंबई में बैंक ऑफ चाइना की ब्रांच भारत में खोलने का लाइसेंस दे दिया है। इस फेसबुक पोस्ट के साथ ANI के ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी लगाया हुआ था। इस खबर के वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई के बारे में जांच की गई। इससे पहले भी भारत सरकार की वेबसाइट DPIIT को चाइनीज हैकर्स द्वारा हैक करने की बात सामने आई थी। एक`RT न्यूज एजेंसी के इस ट्वीट में लिखा था, ‘भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में ब्रांच खोलने का लाइसेंस जारी कर दिया है। एक खबर के मुताबिक यह ट्वीट करीब 2 साल पुराना बताया जा रहा है। बैंक ऑफ चाइना ने पिछले साल जून में मुंबई में अपनी पहली भारतीय शाखा खोली थी भारतीय रिजर्व बैंक ने 2018 में बैंक ऑफ चाइना को लाइसेंस जारी किया था। इस पोस्ट में यूजर ने मल्टीपल पोस्ट को मर्ज कर एडिट किया है। 4 जुलाई, 2018 क...

मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों के क्लब में हुए शामिल

Image
नई दिल्‍ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 64.5 बिलियन डॉलर हो गई है, जिसके बाद वह दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों के क्लब में एकमात्र एशियाई टाइकून के रूप में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उन्होंने ओरेकल कॉर्प के लैरी एलिसन और फ्रांस की फ्रैंकोइस बेट्टेंकोर्ट मेयर्स को पछाड़ दिया। अंबानी के पास रिलायंस का 42 प्रतिशत हिस्सा है। इस कंपनी की डिजिटल इकाई Jio Platforms Ltd. में निवेश का बड़ा फ़ायदा अंबानी को हुआ है। रिलायंस ने कहा कि वह मार्च 2021 के लक्ष्य से पहले शुद्ध ऋण मुक्त हो गई है। कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च में समूह के अन्य शेयरों की संख्या में गिरावट देखी गई थी। अंबानी की कंपनियों (विशेष रूप से दूरसंचार दिग्गज Jio) ने संपत्ति में काफी वृद्धि की है। अंबानी मुंबई में एक 27 मंजिला मकान में रहते हैं, जिसे एंटीलिया के नाम से जाना जाता है। इसमें छत पर हेलीपैड, 168 कारों की पार्किंग, 50 सीटों वाली मूवी थियेटर, एक योग स्टूडियो, एक स्वास्थ्य स्पा और फिटनेस सेंटर है। सिर्फ दो महीनों में Jio इस साल दुनिया भर में ...

उड्डयन मंत्री ने बताया, कब से शुरू होंगी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानें

Image
नई दिल्‍ली: देश में कोरोना के कारण 24 मार्च से लगाए लग लॉकडाउन के बाद से कई सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। हालांकि कुछ सेवाओं को अनलॉक के अंतर्गत खोल दिया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन फिर से शुरू करने पर कोई निर्णय नहीं किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय उड़ान फिर से शुरू करने के लिए अन्य देशों पर निर्भर हैं।” कोरोना वायरस महामारी के बीच दो महीने के बाद भारत ने 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। जबकि अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी भी निलंबित हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय उड़ान को फिर से शुरू करेंगे, लेकिन जब तक दूसरे देशों के एयरपोर्ट नहीं खुलते हैं तो हम यह नहीं कर सकते। हमें विदेशी उड़ान के लिए दूसरे देशों के खुलने पर निर्भर रहना पड़ेगा। तब तक हम विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए सीमित उड़ानें जारी रखेंगे।”  उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे 2,75,000 भारतीयों को विमानों और जहाजों के जरिये स्वदेश लाया गया है। नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खारोला ...

तीन मोर्चे पर भारत ने शुरू की चीन की घेराबंदी, BSNL के बाद रेलवे ने भी दिया बड़ा झटका

Image
नई दिल्ली: लद्दाख की गलवान घाटी में सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद भारत ने तीन मोर्चे पर घेराबंदी तेज कर दी है। भारतीय सैनिक जहां एलएसी पर चीन को उसकी गुस्ताखी का जवाब दे रहे हैं, वहींं कूटनीतिक मोर्चे पर भी भारत चीन को करारा जवाब दे रहा है। इन सबके बीच भारत ने दुनिया का चौधरी बनने की चाहत रखने वाले चीन पर आर्थिक प्रहार भी तेज कर दिया है। देश में चीन विरोधी लहर एक बार फिर तेज होती जा रहा है। बड़ी तादाद में लोग चीनी सामान के बहिष्कार और इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। गलवान घाटी में चीनी कारगुजारी के बाद केंद्र सरकार भी सख्त नजर आ रही है और पीठ पर छूरा घोपने वाले चीन के खिलाफ सख्त कदम उठानें में जुटी है। चीन को हर मोर्चे पर करारा जवाब देने के लिए सरकार लगातार इसपर मंथन कर रही है। चीन को आर्थिक मोर्चे पर जवाब देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को कहा है कि वह अपग्रेडेशन के लिए चीन में निर्मित सामान का इस्तेमाल न करे। इसी कड़ी रेलवे ने भी कड़ा फैसला लिया है। रेलवे  ने चीनी कंपनी से 4 साल पुराना 471 करोड़ रु का कॉ...

चीन को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार

Image
नई दिल्‍ली: गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक सामना होने के बाद सरकार चीनी कंपनियों पर सख्त रुख दिखा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार आयात किए जाने वाले कई उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर विचार कर रही है। इनमें विशेष रूप से चीन से आयातित उत्पाद शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, ध्यान गैर-आवश्यक उत्पादों के आयात को कम करने पर है। इससे पहले, रेलवे ने गुरुवार को चीनी कंपनी के साथ 471 करोड़ रुपये के सौदे को रद्द कर दिया। बुधवार को भी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 4 जी संसाधनों को अपग्रेड करने के लिए चीनी उत्पादों का उपयोग पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया। रेलवे ने चीनी कंपनी को दिए गए सिग्नलिंग और दूरसंचार के लिए 471 करोड़ रुपये के अनुबंध को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने 2016 में नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल एंड कम्युनिकेशन का ठेका एक चीनी कंपनी को दिया था। चीनी कंपनी 471 करोड़ रुपये के इस अनुबंध के तहत पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 417 किलोमीटर के कानपुर और मुग...

कोरोना लॉकडाउन में लौटे मजदूर घर पर नहीं बैठेंगे बेकार, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान- देखें रिपोर्ट

Image
नई दिल्ली। देश में कोरोना लॉकडाउन के कारण बंद हुए कारखानों और फैक्ट्रियों से घर वापस लौटे कामगारों को अब उन्हें, उन्हीं के घर-गांवों के पास रोजगार दिया जायेगा। सरकार की योजना कामगारों सिर्फ रोजगार ही नहीं बल्कि गांव और कस्बों को विकसित भी करना है। सरकार कामगारों और अविकसित इलाकों के विकास के लिए ऐसी तमाम योजनाओं पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह जानकारी देते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण रोजगार योजना लेकर आ रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि देश भर के मजदूर लॉकडाउन शुरू होने के कुछ दिनों बाद गांवों में वापस जाना चाहते थे। केंद्र और राज्य सरकार ने कुछ व्यवस्थाएं कीं, और वे वापस चले गए।  उन जिलों पर ध्यान दिया है, जहां वे बड़े पैमाने पर लौट आए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि 6 राज्यों के करीब 116 जिलों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर वापस लौटे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि हमने पाया है कि प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में 116 जिलों म...

चीन को लगेगा एक और झटका, छिनेगा यह 500 करोड़ करोड़ का टेंडर

Image
कुन्‍दन सिहं, नई दिल्‍ली: गलवान घाटी में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद चीन और भारत के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसलिए केंद्र सरकार ने देश में चीनी उत्‍पादों और व्यवसायों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। तनाव के बाद से एक चीनी कंपनी को भारतीय रेलवे की तरफ से दिया गया ठेका रद्द किया जा सकता है। वहीं दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को चीनी-निर्मित उपकरणों का उपयोग नहीं करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। सरकार के एक सूत्र ने कहा, “DoT ने BSNL को अपनी 4जी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चीनी-निर्मित उपकरणों का उपयोग नहीं करने का आदेश दिया है, जिसके बाद अब पूरे टेंडर पर फिर से काम किया जाएगा।” DoT के इस अधिकारी ने कहा, “चीन से मंगाए जाने वाले सामान को लेकर सरकार की तरफ से विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही निजी मोबाइल सेवा प्रदाताओं को “चीन निर्मित उपकरणों पर निर्भरता कम करने” के लिए कह रहा था। वर्तमान स्थिति में चीनी उपकरणों के साथ निर्मित नेटवर्क की सुरक्षा और सुरक्षा की जांच की जाएगी।” इसी तरह पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में चीनी सिग्नलिंग बीह्मोथ चाइना रेलवे...

भारत कोरोनो संकट को अवसर में बदलेगा, कम करेगा आयात: पीएम मोदी

Image
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाणिज्यिक खनन के लिए 41 कोयला खदानों की नीलामी का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत कोरोनो वायरस संकट को एक अवसर में बदल देगा। पीएम मोदी ने कोरोनो वायरस संकट के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नीलामी को ऊर्जा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत इस कोविड-19 संकट को एक अवसर में बदल देगा। इसने भारत को आत्मनिर्भर होना सिखाया है। भारत आयात पर अपनी निर्भरता को कम करेगा।” पीएम ने कहा, ” दशकों से देश का कोयला क्षेत्र बंदी और गैर-बंदी के जाल में उलझा हुआ था। इसे प्रतियोगिता से बाहर रखा गया था और पारदर्शिता की एक बड़ी समस्या थी।” 2014 के बाद इस स्थिति को बदलने के लिए कई कदम उठाए गए। मोदी सरकार के कदम से कोयला क्षेत्र मजबूत हुआ। प्रधान मंत्री ने दो दिनों तक मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, जहां उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बजाय भारत को अब देश को अनलॉक करने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के अगले चरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने इस तथ्य को भी दोहराया कि अर्थव्यवस्था एक पुनरुद्धार का गवाह बन रही थ...

आर्थिक मोर्चे पर भारत ने चीन को दिया पहला झटका, BSNL-MTNL ने छीना टेंडर

Image
नई दिल्ली: सहरद (LAC) पर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले चालबाज चीन को भारत ने आर्थिक मोर्चे पर पहला बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने संचार विभाग और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL) को निर्देश दिए हैं कि वो 4जी के क्रियान्वयन के लिए चीनी उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगाएं। सरकार ने इस बारे में सभी टेंडर्स को खत्म करने के आदेश दे दिए हैं और नए टेंडर निकालने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसी वर्ष 31 मई को बीएसएनएल 8697 करोड़ रुपये का 4जी टेंडर रद्द किया है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा कदम माना गया है। एक अधिकारी ने कहा, “हमे टेलिकॉम मैनुफैक्‍चरर्स से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि चीन भारतीय टेलिकॉम इक्विपमेंट्स का इम्‍पोर्ट नहीं होने दे रहा है, बल्कि अपने टेलिकॉम गियर को सब्सिडी देता है जिससे भारतीय बाजार में उनके दाम बेहद कम हो जाती है। इसका नतीजा ये होता है कि स्‍वदेशी टेल‍िकॉम इक्विपमेंट्स मैनुफैक्चरर्स आगे नहीं बढ़ पाते।” उन्‍होंने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा के लिए फैसले ले रहा है। जल्‍दी ही, प्राइवेट प्‍...

चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में सरकार, किया ये बड़ा ऐलान

Image
अमित कुमार, नई दिल्‍ली: भारत सरकार ने चीन को सबक सीखाने का मन बना लिया है। एक तरफ जहां सेना को पूरी तरह से छूट दे दी गई है, वहीं दूसरी तरफ उसे आर्थिक मोर्चे पर भी भारी झटका देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का ऐलान कर दिया गया है। दूरसंचार विभाग ने राज्य के स्वामित्व वाले भारत संचार निगम लिमिटेड या बीएसएनएल के 4जी उपकरणों में चीनी सामान के उपयोग को नियंत्रित करने का निर्णय लिया है। सरकार के सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने “बीएसएनएल को मजबूती से बताने” का फैसला किया है। इसके साथ ही सुरक्षा के मुद्दों को देखते हुए चीनी उपकरणों का उपयोग न करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि विभाग ने इस संबंध में निविदा पर फिर से काम करने का फैसला किया है। विभाग निजी मोबाइल सेवा ऑपरेटरों से चीनी कंपनियों द्वारा बनाए गए उपकरणों पर उनकी निर्भरता को कम करने के लिए कहने पर भी विचार कर रहा है। चीनी कंपनियों द्वारा बनाए गए उपकरणों की नेटवर्क सुरक्षा हमेशा संदिग्ध होती है। सूत्रों ने बताया कि टेलीकॉम मंत्रालय ने BSNL को निर्देश दिया है कि अपनी किर्यान्वन में चीनी कंपनियों की उपयोगिता को कम करे। अगर बिडिं...

लोन मोरेटोरियम इंटरेस्ट मामला: बैंकों-ग्राहकों के बीच का ममला कहकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकता केंद्र- सुप्रीम कोर्ट

Image
प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: लॉक डाउन अवधि में ई एम आई पर ब्याज में छूट की याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि कि ब्याज लोन मोरेटोरियम पर इंटरेस्ट में छूट देना मुमकिन नहीं होगी। इसका नुकसान बैंक की आर्थिक स्थिरता पर पड़ेगा। और आखिरकार बोझ  जमाकर्ताओं पर ही पड़ेगा।  केंद्र सरकार के इस जवाब पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि सरकार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। सरकार यह कह कर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कि यह बैंकों और ग्राहकों के बीच का मसला है। कोर्ट ने कहा कि अगर केंद्र ने लोन मोरेटोरियम की घोषणा की है, तो यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्राहकों को उस योजना का लाभ भी मिले। ग्राहकों ने मोरेटोरियम नहीं लिया, क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले का कुछ समाधान निकालने के लिए वक्त लिया था, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। बैंकों के संगठन आईबीए एसबीआई ने मामले पर सुनवाई तीन महीने टालने की मांग की थी। सु...

मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों का इंश्योरेंस कवर के तहत इलाज क्यों नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने IRDA से मांगा जवाब

Image
प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बीमा नियामक अधिकरण  कम्पनी (IRDA) को नोटिस जारी कर पूछा है कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों का इलाज इंश्योरेंस कवर में क्यों नहीं किया जाता? मानसिक स्वास्थ्य पर काम करने वाले समाजसेवी एडवोकेट गौरव बंसल की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने IRDA के साथ साथ केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया है। गौरव बंसल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा है कि मेंटल हैल्थ केअर एक्ट, 2017 में प्रावधान होने के बावजूद इंश्योरेंस कम्पनियां मानसिक बीमारियों को इंश्योरेंस कवरेज में शामिल नहीं कर रही हैं। मेंटल हैल्थ केअर एक्ट, 2017 के सेक्शन 21(4) के प्रावधान के मुताबिक इंश्योरेंस कम्पनियां शारीरिक बीमारी और मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति में भेद नहीं करेगी। जो सुविधा और इलाज शारीरिक बीमारी के मामले में दी जाएगी, वही इलाज और सुविधा मानसिक बीमारी के मामले में दी जाएगी। याचिका में यह भी कहा गया है कि मेंटल हैल्थ केअर एक्ट, 2017 के प्रावधान के अनुपालन के लिए IRDA ने इंश्योरेंस कम्पनियों के लिए 16 अगस्त 2018 को एक सर्कुलर जारी किया था। याचिका मे...

Petrol Diesel Price: लगातार 10वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हैं आज की कीमतें

Image
नई दिल्ली: कोरोना महामारी और लॉकडाउन से बेहाल आम लोगों को आज फिर महगाई का झटका लगा है। लगातार 10वें दिन आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है।  पिछले 10 दिनों में पेट्रोल जहां 5.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 5.80 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है। दिल्ली में 47 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत अब 76.73 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल में 57 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजधानी में डीजल की कीमत बढ़कर 75.19 प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 48 पैसे और डीजल की कीमत में 59 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। सोमवार को दिल्ली में 48 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 76.26 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल में 59 पैसे की बढ़ोतरी के बाद कीमत 74.62 रुपये प्रति लीटर थी। Petrol and diesel prices at Rs 76.73/litre (increase by Re 0.47) and Rs 75.19/litre (increase by Re 0.57), respectively in Delhi today. pic.twitter.com/o3rtmfpld3 — ANI (@ANI) June 16, 2020   आपको बता दें कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते द...

आम्रपाली के 10,000 खरीदारों को अगले साल जून तक मिल जाएंगे उनके फ्लैट, जानें आपको कब मिलेगा ?

Image
नई दिल्ली: आम्रपाली के हाउसिंग प्रोजेक्ट में घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई वर्षों से घर का सपना देख रहे आम्रपाली के 10,000 खरीददारों का अपने आसियाने का सपना जल्द पूरा हो सकता है। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन यानी एनबीसीसी (NBCC) की तरफ से आम्रपाली में फ्लैट बुक करने वालों को बड़ी खबर आई है। एनबीसीसी के सीएमडी पीके गुप्ता  का कहना है कि अगले साल जून तक करीब 10 हजार लोगों को उनके घर मिल जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि घर खरीदारों की तरफ से बकाया रकम भी जमा कर दी गई है। जिससे काफी राहत मिली है। गुप्ता ने उन्होंने भरोसा जताया है कि घरों को पूरा करने का काम काफी तेजी से होगा। दरअसल फैसला सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों वित्तीय संस्थाओं को आदेश दिया था कि वह घर खरीदारों का होम लोन का बकाया पैसा दें, जिससे एनबीसीसी फ्लैट निर्माण के काम में तेजी ला सके। गौरतलह है कि आम्रपाली के अधूरे पड़े सभी प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 8,500 करोड़ रुपए की लागत आने की उम्मीद है। एनबीसीसी ने सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद 2 प्रोजेक्ट पूरे कर के दे भी दिए हैं और 8 प्रोजेक्ट पर तेज स...

19 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड टॉकटाइम

Image
नई दिल्‍ली: कुछ लोग सिर्फ मोबाइल का प्रयोग बात करने के लिए ही करते है। उनको आज भी इंटरनेट यूज करने की या तो आदत नहीं है और ना ही जरूरत। ऐसे लोगों के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। ऐसे ग्राहक सिर्फ 19 रुपये में 30 दिन के लिए वैलेडिटी के साथ अनलिमिटेड टॉकटाइम प्राप्‍त कर सकते हैं। 19 रुपये वाला बीएसएनएल वॉइस ओनली STV बीएसएनएल की वॉइस-ओनली कैटिगरी के तहत आने वाला यह सबसे सस्ता टैरिफ वाउचर है। इस वाउचर में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा देती है। हालांकि, कॉल्स पूरी तरह मुफ्त नहीं है, आपको 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से कॉल के लिए पैसे देने होंगे। ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं। इस वाउचर की वैलिडिटी 30 दिन है। 99 रुपये वाला प्‍लान बीएसएनएल का 99 रुपये वाला यह वाउचर भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। हालांकि, इस वाउचर में 250 मिनट प्रतिदिन की लिमिट है। हर कॉल के बाद, ग्राहकों को बेस टैरिफ के हिसाब से दाम देना होगा। वाउचर की वैलिडिटी 22 दिन है। 135 रुपये वाला प्‍लान बीएसएनएल के 135 रुपये वाले इस तीसरे वाउचर में हर दिन 300 मिनट तक अनल...

लगातार नौंवे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में कीमत

Image
नई दिल्‍ली: कोरोना महामारी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत 82 दिनों से एक ही पायदान पर टिकी हुई थी, लेकिन तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने लगातार नौवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। दिल्ली में 48.2 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल अब 74.62 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल में 59 पैसे की वृद्धि‍ के बाद 76.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 62 पैसे और डीजल में 64 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 62 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 75.78 रुपये प्रति लीटर थी और 64 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 74.03 रुपये प्रति लीटर था। जानिए आपके शहर में क्‍या है पेट्रोल की कीमत City Today Price Yesterday’s Price New Delhi ₹ 76.26 ₹ 75.78 Kolkata ₹ 78.10 ₹ 77.64 Mumbai ₹ 83.17 ₹ 82.70 Chennai ₹ 79.96 ₹ 79.53 Gurgaon ₹ 74.87 ₹ 74.60 Noida ₹ 77.99 ₹ 77.40 Bangalore ₹ 78.73 ₹ 78.23 Bhubaneswar ₹ 76.79 ₹ 76.30 Chandigarh ₹ 73.41 ₹ 72.95 Hyderabad ₹ 79.17 ₹ 78.67 Jaipur ₹ 83...