कोरोना काल में भी सोने के भाव में उछाल बरकरार, दिवाली तक जा सकता है 52 हजार के पार

इन्द्रजीत सिंह, मुंबई: कोरोना काल में भी सोना कितना सोना है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि अभी सोने की मांग कम है। लेकिन इसके दाम आसमान छू रहे हैं, हालत ये है कि आज सोने में थोड़ी गिरावट होने के बावजूद सोना 50 हज़ार के बिल्कुल पास है, इसका सबसे बड़ा कारण है कोरोना वायरस क्योंकि महामारी के इस काल मे लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा अब भी सोने में निवेश पर ही है।

भारत में तो सोना सदा के लिए है। आम हो या गरीब हर कोई विपत्ति या किसी आपदा के लिए सोने को सहेज कर रखता है यही वजह है कि कोरोना जैसी महामारी, लॉकडाउन की वजह से बढी बेरोजगारी और पैसों की तंगी के बावजूद अब भी सोना आम लोगों के लिए निवेश का सबसे भरोसेमंद साथी है।

शुक्रवार को सोने में मामूली गिरावट देखी गई बावजूद इसके

  • मुंबई में सोने का भाव 99.9 प्योरिटी के सोने का दाम 49713 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 99.5 प्योरिटी के सोने का दाम 49462 प्रति 10 ग्राम है।
  • राजधानी दिल्ली की तो यहां भी सोने के भाव बढते जा रहे हैं। दिल्ली में सोने भाव प्रति दस ग्राम 46, 700 है।

इस बार शादियों के सीज़न में भी सोने के सबसे बड़े बाजार यानि कि मुंबई के झवेरी बाजार से रौनक़ गायब है। लोगों में कोरोना का खौप इस कदर है कि ले न के बराबर खरीददारी के लिए आ रहे हैं। बावजूद इसके सोने की कीमतों में लगातार उछाल है तो इसका घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारण हैं। गोल्ड के जानकार कहते हैं कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर के बाजार में मंदी है शेयर बाजार अच्छा रिटर्न्स नहीं दे रहा, रियल इस्टेट का बुरा हाल है।

अमेरिका का फेडरल बैंक 2 साल तक लोगों की सेविंग पर ब्याज़ दर नहीं बढ़ाने वाला है। रुपया कमजोर हो रहा है तो कोरोना वायरस के कारण सोने का उत्पादन भी कम हो रहा है तब भी महामारी के इस काल मे लोगों का सोने पर ही भरोसा है।

देश मे कोरोना के कारण लोगों को शादी ब्याह में ज्यादा तामझाम की इजाजत नहीं यानि लोगों का खर्च कम हो रहा है ऐसे में ज्यादातर लोग ऐसे भी हैं जो बचे हुए पैसे से अपनी बेटी दामाद को ज्यादा गहने दे रहे है ताकि ये भविष्य़ में काम आ सके।

The post कोरोना काल में भी सोने के भाव में उछाल बरकरार, दिवाली तक जा सकता है 52 हजार के पार appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/corona-crisis-gold-price-may-cross-52000-till-diwali/21907/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान