एटीएम को बिना छुए निकाल सकेंगे कैश, जानिए इसका आसान तरीका

नई दिल्लीः अगर आपको एटीएम से कैश निकालना है तो अब उसे अंगुली से छूने की आवश्यकता नहीं होगी। आसानी से अब बिना एटीएम की स्क्रीन और बटन को टच किए बिना पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए सिर्फ उन्हें स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। दरअसल, एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी (AGS Transact Technologies, AGSTTL) नाम की एक कंपनी ने एक नया सॉफ्टवेयर बनाया है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति बिना एटीएम मशीन को छुए पैसे निकाल सकता है।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा और एप के माध्यम से एटीएम के स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। फिलहाल AGSTTL इच्छुक बैंकों को इस सॉफ्टवेयर का डेमो दे रहा है। बता दें कि AGSTTL कंपनी भारतीय बैंकों को एटीएम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से संबंधित सर्विस उपलब्ध करवाती है।

जानिए बैंकों को क्या करना होगा ?

इसके लिए बैंकों को एटीएम के एग्जिस्टिंग सॉफ्टवेयर को सिर्फ अपडेट करना होगा और यह टचलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा शुरू हो जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह सुविधा आपके शहर में भी मिलने लगेगी.

कैसे करता है यह काम?

  • अपने स्मार्टफोन पर बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन को खोलें और क्यूआर कैश विड्रॉवल (QR Cash Withdrawal) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप एटीएम से जितना पैसा निकालना चाहते हैं उतना अपने बैंक के मोबाइल एप में भरें।
  • इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर दिख रहे QR code को स्कैन करें।
  • एप में ‘Proceed’ के बटन पर क्लिक करके पैसे की रकम को कंफर्म करें।
  • अपना 4 अंकों वाला पिन एंटर करें यानी भरें।
  • इतना करने के बाद आपको आपकी नकदी और रसीद एटीएम से मिल जाएगी।

The post एटीएम को बिना छुए निकाल सकेंगे कैश, जानिए इसका आसान तरीका appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/cash-can-be-removed-without-touching-atm-know-its-easy-way/17579/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान