मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों के क्लब में हुए शामिल

नई दिल्‍ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 64.5 बिलियन डॉलर हो गई है, जिसके बाद वह दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों के क्लब में एकमात्र एशियाई टाइकून के रूप में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उन्होंने ओरेकल कॉर्प के लैरी एलिसन और फ्रांस की फ्रैंकोइस बेट्टेंकोर्ट मेयर्स को पछाड़ दिया।

अंबानी के पास रिलायंस का 42 प्रतिशत हिस्सा है। इस कंपनी की डिजिटल इकाई Jio Platforms Ltd. में निवेश का बड़ा फ़ायदा अंबानी को हुआ है। रिलायंस ने कहा कि वह मार्च 2021 के लक्ष्य से पहले शुद्ध ऋण मुक्त हो गई है। कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च में समूह के अन्य शेयरों की संख्या में गिरावट देखी गई थी। अंबानी की कंपनियों (विशेष रूप से दूरसंचार दिग्गज Jio) ने संपत्ति में काफी वृद्धि की है।

अंबानी मुंबई में एक 27 मंजिला मकान में रहते हैं, जिसे एंटीलिया के नाम से जाना जाता है। इसमें छत पर हेलीपैड, 168 कारों की पार्किंग, 50 सीटों वाली मूवी थियेटर, एक योग स्टूडियो, एक स्वास्थ्य स्पा और फिटनेस सेंटर है।

सिर्फ दो महीनों में Jio इस साल दुनिया भर में टेलीकॉम कंपनियों में आधे से अधिक निवेश 15 बिलियन डॉलर पाने में कामयाब रहा। फेसबुक इंक, जनरल अटलांटिक, सिल्वर लेक पार्टनर्स, केकेआर एंड कंपनी और सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ ने जियो में पैसे लगाए हैं। सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है Jio का 2025 तक भारत के मोबाइल सब्सक्राइबर बाजार में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी।

अंबानी ने 1980 के दशक के शुरुआत में परिवार के व्यवसाय की शुरुआत की थी। उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने उन्हें स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल में एक साल बाद पॉलिएस्टर मिल के निर्माण की देखरेख के लिए भारत वापस बुलाया था। अंबानियों ने आपूर्तिकर्ताओं के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल संयंत्रों और तेल रिफाइनरियों को खरीदना शुरू किया और अंततः कंपनी को कपड़े, वस्त्र और ऊर्जा के क्षेत्र में एक साम्राज्य के रूप में स्‍थापित किया।

भारत में रिलायंस ने आधिकारिक तौर पर पिछले साल राजस्व के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन को पीछे छोड़ा। अगस्त में रिलायंस की वार्षिक शेयरधारक बैठक में अंबानी ने इसे ” रिलायंस का स्वर्णिम दशक ” कहा । उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डिजिटल संचालित विस्तार अधिक समावेशी हो सकता है। पृथ्वी पर कोई भी शक्ति भारत को ऊंचा उठने से नहीं रोक सकती।”

The post मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों के क्लब में हुए शामिल appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/mukesh-ambani-joins-club-of-worlds-10-richest-people/20439/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान