आम्रपाली के 10,000 खरीदारों को अगले साल जून तक मिल जाएंगे उनके फ्लैट, जानें आपको कब मिलेगा ?
नई दिल्ली: आम्रपाली के हाउसिंग प्रोजेक्ट में घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई वर्षों से घर का सपना देख रहे आम्रपाली के 10,000 खरीददारों का अपने आसियाने का सपना जल्द पूरा हो सकता है। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन यानी एनबीसीसी (NBCC) की तरफ से आम्रपाली में फ्लैट बुक करने वालों को बड़ी खबर आई है।
एनबीसीसी के सीएमडी पीके गुप्ता का कहना है कि अगले साल जून तक करीब 10 हजार लोगों को उनके घर मिल जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि घर खरीदारों की तरफ से बकाया रकम भी जमा कर दी गई है। जिससे काफी राहत मिली है। गुप्ता ने उन्होंने भरोसा जताया है कि घरों को पूरा करने का काम काफी तेजी से होगा।
दरअसल फैसला सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों वित्तीय संस्थाओं को आदेश दिया था कि वह घर खरीदारों का होम लोन का बकाया पैसा दें, जिससे एनबीसीसी फ्लैट निर्माण के काम में तेजी ला सके।
गौरतलह है कि आम्रपाली के अधूरे पड़े सभी प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 8,500 करोड़ रुपए की लागत आने की उम्मीद है। एनबीसीसी ने सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद 2 प्रोजेक्ट पूरे कर के दे भी दिए हैं और 8 प्रोजेक्ट पर तेज से काम चल रहा है। जिसके तहत 12,169 फ्लैट के निर्माण का काम पूरे होने हैं। जिसमें करीब 618.08 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। आपको बता बता दें कि एनबीसीसी आम्रपाली के कुल 23 हाउसिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटा हुआ है।
पिछले साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने एनबीसीसी को आम्रपाली प्रोजेक्ट को टेक ओवर करने और प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी दी थी। वहीं दूसरी ओर कोर्ट ने आम्रपाली के प्रमोटर्स के खिलाफ एक जांच भी शुरू करने का आदेश दिया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने घर खरीदारों के पैसे हड़पे हैं।
The post आम्रपाली के 10,000 खरीदारों को अगले साल जून तक मिल जाएंगे उनके फ्लैट, जानें आपको कब मिलेगा ? appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/business/nbcc-amrapali-flats-home-buyers-get-10-thousand-flats-by-next-year-june-2021/18640/
Comments
Post a Comment