19 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड टॉकटाइम
नई दिल्ली: कुछ लोग सिर्फ मोबाइल का प्रयोग बात करने के लिए ही करते है। उनको आज भी इंटरनेट यूज करने की या तो आदत नहीं है और ना ही जरूरत। ऐसे लोगों के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक शानदार ऑफर पेश किया है।
ऐसे ग्राहक सिर्फ 19 रुपये में 30 दिन के लिए वैलेडिटी के साथ अनलिमिटेड टॉकटाइम प्राप्त कर सकते हैं। 19 रुपये वाला बीएसएनएल वॉइस ओनली STV बीएसएनएल की वॉइस-ओनली कैटिगरी के तहत आने वाला यह सबसे सस्ता टैरिफ वाउचर है। इस वाउचर में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा देती है। हालांकि, कॉल्स पूरी तरह मुफ्त नहीं है, आपको 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से कॉल के लिए पैसे देने होंगे। ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं। इस वाउचर की वैलिडिटी 30 दिन है।
99 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का 99 रुपये वाला यह वाउचर भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। हालांकि, इस वाउचर में 250 मिनट प्रतिदिन की लिमिट है। हर कॉल के बाद, ग्राहकों को बेस टैरिफ के हिसाब से दाम देना होगा। वाउचर की वैलिडिटी 22 दिन है।
135 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 135 रुपये वाले इस तीसरे वाउचर में हर दिन 300 मिनट तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 300 मिनट खर्च होने के बाद कॉलिंग के लिए बेस टैरिफ लगता है। वाउचर की वैलिडिटी 24 दिन है।
209 रुपये वाला प्लान
209 रुपये वाले बीएसएनएल के STV की वैलिडिटी 90 दिन है। यह वाउचर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ नहीं आता। इसे रिचार्ज करने पर अकाउंट में 25 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2 सेकंड के लिए 1 पैसा चार्ज लगता है।
319 रुपये वाला प्लान
319 रुपये वाले STV के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। इसकी वैलिडिटी 75 दिन है।
The post 19 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड टॉकटाइम appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/gadgets/30-days-validity-and-unlimited-talk-time-at-rs-19/18611/
Comments
Post a Comment