लगतार 19वें दिन बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में एक लीटर डीजल 80 के पार, जानिए अपने शहर का हाल

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच आम आदमी को लगातार महंगाई का झटका लग रहा है। लगातार 19वें दिन आज फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी IOC ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए रेट्स के मुताबिक, दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत अब 80.02 रुपये है. वहीं, एक लीटर पेट्रोल के दाम 79.92 रुपये पर पहुंच गए है। दिल्ली में आज भी पेट्रोल से महंगा डीजल बिक रहा है।

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीज़ल के नए दाम

  • दिल्ली- एक लीटर पेट्रोल के दाम 79.92 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 80.02 रुपये है।
  • मुंबई- एक लीटर पेट्रोल के दाम 80.70 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 78.34 रुपये है।
  • चेन्नई- एक लीटर पेट्रोल के दाम 83.18 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 77.29 रुपये है।
  • कोलकाता- एक लीटर पेट्रोल के दाम 81.61 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 75.18 रुपये
  • नोएडा- एक लीटर पेट्रोल के दाम 80.69 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 72.13 रुपये है।
  • गुरुग्राम- एक लीटर पेट्रोल के दाम 78.15 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 72.31 रुपये है।
  • लखनऊ-एक लीटर पेट्रोल के दाम 80.59 रुपये और एक लीटर डीज़ल के दाम 72.04 रुपये है।

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करने के तीन तरीके हैं।

ऐसे चेक करें अपने शहर में पट्रोल-डीजल के दाम

  • आप आयल मार्केटिंग कंपनियों के पंप लोकेटर की मदद से भाव पता कर सकते हैं।
  • फ्यूल@आईओसी एप डाउनलोड करें।
  • 92249 92249 पर एक एसएमएस भेजकर भाव पता करें।

The post लगतार 19वें दिन बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में एक लीटर डीजल 80 के पार, जानिए अपने शहर का हाल appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/petrol-diesel-price-increased-diesel-16-paise-and-petrol-14-paise-in-delhi/21243/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान