राज्यों की मांग के 24 घंटे के भीतर श्रमिक एक्सप्रेस मुहैया कराएगा रेलवे
कुंदन सिंह, नई दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक एक्सप्रेस को लेकर रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। चेयरमैन रेलवे बोर्ड वीके यादव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहां है कि श्रमिक एक्सप्रेस को लेकर जितनी भी डिमांड है, रेलवे पूरा करने को तैयार है।
चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने राज्यों के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखकर कहा की उन्हें जितनी भी श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों की जरूरत होगी, रेलवे उन्हें 24 घंटे के भीतर मुहैया कराएगी। इसके लिए रेलवे ने लेटर के साथ ही एक परफॉर्मा भी जारी किया हैं, जिसके मुताबिक राज्य ट्रेनों की मांग कर सकते हैं।
बता दें कि देशभर में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए अबतक करीब 4347 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी है, जिनमें 60 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया गया है। इनमें 80 फीसदी ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चलाई गई हैं।
लॉकडाउन में काम के अभाव और खाने पीने की परेशानियों की वजह से जब देशभर के लाखों मजदूर अपने घर जाने के लिए सड़कों पर उतर आए और बिना साधनों के ट्रकों पर लदकर अपने घर जाने के लिए निकल पड़े थे। जिसके बाद राज्यों की मांग के बाद 1 मई श्रमिक दिवस के दिन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई।
शुरुआत में यात्रियों से किराया वसूलने से लेकर खाने-पीने की परेशानी का मामला सामने आए। जिसके बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी दखल दिया और आदेश दिया कि घर पहुंचाने वाले मजदूरों से किराया नहीं लिया जाएगा, साथ ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था रेलवे द्वारा की जाएगी। यात्रा के दौरान ट्रेनों के संचालन में हो रही देरी और रूट में बदलाव की वजह से भी श्रमिक एक्सप्रेस चर्चा में रही। हालांकि इस मामले में रेलवे की तरफ से कहा गया कि कंजेशन की वजह से उनके रूट में बदलाव किया गया है।
हालांकि अब श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों की डिमांड कम हो चुकी है और पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जैसे राज्यों में थोड़ी बहुत डिमांड है, क्योंकि वहां तूफान की वजह से श्रमिक से नहीं चलाई गई थी। रेलवे ने साफ किया है कि जबतक राज्यों के तरफ से मांग रहेगी। श्रमिक स्पेशल चलती रहेगी।
The post राज्यों की मांग के 24 घंटे के भीतर श्रमिक एक्सप्रेस मुहैया कराएगा रेलवे appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/business/indian-railways-to-provide-shramik-special-trains-within-24-hours-of-states-demand/17580/
Comments
Post a Comment