मोदी सरकार ने खोला खजाना! ऐसे लोगों को मिलेंगे 36 हजार रुपये, आप भी उठाएं सकते हैं इस योजना का फायदा

नई दिल्ली: कोरोना संकट के दौर में आम लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद सरकार देश के आम लोगों के खाते में 36000 रुपये सलाना देने जा रही है। दरअसल केंद्र सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थक मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इसके तहत केंद्र सरकार गरीब, विकलांग, विधवा, वरिष्ठ नागरिकों के खाते में सीधे तौर पर कैश या अन्य जरूरी चीजें भी मुहैया कराई जाती हैं।

आपको बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए पिछले दिनों केंद्र सरकार 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया किया है, ​जिसका एक बड़ा हिस्सा इन्हीं जरूरतमंद लोगों के लिए है। इन्हीं योजनाओं में से एक है ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना’ (PM-SYM) योजना।

‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना’ (PM-SYM) के तहत सरकार देशभर में कचरा उठाने वाले, घरेलु कामगार, रिक्शा चालक, धोबी और खेतिहर मजूदरों जैसे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आर्थिक रुप से मदद करती है। इस योजना के तहत सरकार 60 साल की उम्र के बाद सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन देती है।

एक आंकड़े के मुताबिक देश में ऐसे 42 करोड़ से अधिक वर्कर्स हैं, जिन्हें इस स्कीम के तहत लाभ मिल सकता है। इसके अलावा सरकार पीएम किसान मानधन योजना और लघु व्यापारी पेंशन योजना भी चलाती है। इस योजना के लिए 6 मई तक तकरीबन 64.5 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

इस योजना के तहत आप भी ऐसे करांए रजिस्ट्रेशन और उठाएं लाभ…

  • यह योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही प्रतिमहिन 15,000 रुपये से अधिक की आमदनी नहीं होनी चाहिए।

    से करें रजिस्ट्रेशन?
    आप EPFO इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का पता लगा सकते हैं। यहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावे आप LIC के ब्रांच ऑफिस, ESIC, EPFO या केंद्र और राज्य सरकार के लेबर ऑफिस में भी जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको पास तीन दस्तावेज होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड
  • IFSC कोड के साथ सेविंग या जनधन अकाउंट
  • मोबाइल नंबर

 

The post मोदी सरकार ने खोला खजाना! ऐसे लोगों को मिलेंगे 36 हजार रुपये, आप भी उठाएं सकते हैं इस योजना का फायदा appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/corona-crisis-pradhanmantri-shram-yogi-maan-dhan-yojna-pm-sym-registration-proces/17432/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान