खुशखबरी: बिना गारंटी मोदी सरकार दे रही है 50 हजार रुपये का लोन, आप भी इस मौके का ऐसे उठा सकते हैं फायदा
नई दिल्ली: कोराना संकट के कारण बिगड़ते आर्थिक हालात के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार आम लोगों को 50,000 रुपये का लोन दे रही है। इच्छी बात ये है कि इसके लिए लोगों को किसी गारंटी की जरूरत नहीं। केंद्र सरकार के इस योजना का अबतक 10 करोड़ लोग फायदा उठा चुके हैं।
दरअसल मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत लोगों को अपना बिजनेस शुरु करने के लिए की है। अगर आप भी अपना कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं और आपको बैंक से लोन मिलने में दिक्कत हो रही है तो केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना के तहत मुख्य रूप से दुकान खोलने, रेहडी पटरी या कोई अन्य छोटा काम शुरू करने के लिए ले लोन को सकते हैं। यह लोन वाणिज्यिक बैंकों से लेकर स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी द्वारा दिया जा रहा है। इस योजना में बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है। इसमें कोई भी शख्स इन संस्थानों में जाकर लोन के विषय में जानकारी लेने के साथ-साथ इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस लोन के लिए आप सरकार के https://ift.tt/2JCfEiO ऑनलाइन पॉर्टल पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
मोदी सरकार अपने इस मुद्रा शिशु योजना (Shishu Mudra Yojana) के तहत लोन पर ब्याज दरों में 2 फीसदी तक की छूट भी दे रही है। इस योजना के तहत 9 से 12 फीसदी तक का ब्याज लगता है। जिसमें सरकार ने 2 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। यानी आपको 7 फीसदी की दर पर ब्याज देना होगा। मुद्रा योजना के तहत लोन लेने वाले लोगों को ब्याज में यह छूट 1 जून 2020 से 31 मई 2021 तक मिल सकेगी।
गौरतलब है कि मुद्रा योजना के तहत बैंक बिना गारंटी के लोन देती है और लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता है। लोन लेने वाले को एक मुद्रा कार्ड मिलता है, जिसकी मदद से कारोबारी जरूरत पर आने वाला खर्च कर सकता है।
The post खुशखबरी: बिना गारंटी मोदी सरकार दे रही है 50 हजार रुपये का लोन, आप भी इस मौके का ऐसे उठा सकते हैं फायदा appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/business/central-govt-mudra-loan-get-50000-rupee-loan-on-2-percent-subsidy/21331/
Comments
Post a Comment