#BankOfChina: क्या भारत के बैंकिंग सेक्टर्स में भी चाइना सेंध लगाने जा रहा है, जानें सच्चाई?
नई दिल्लीः गलवान घाटी पर भारत और चीन बीच इन दिनों तनातनी चल रही है। स्थिति यह है कि दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बढता ही जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी कई फेक न्यूज वायरल हो रही हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आरबीआई ने दोनों देशों में सीमा तनाव के बीच मुंबई में बैंक ऑफ चाइना की ब्रांच भारत में खोलने का लाइसेंस दे दिया है। इस फेसबुक पोस्ट के साथ ANI के ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी लगाया हुआ था। इस खबर के वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई के बारे में जांच की गई। इससे पहले भी भारत सरकार की वेबसाइट DPIIT को चाइनीज हैकर्स द्वारा हैक करने की बात सामने आई थी।
एक`RT न्यूज एजेंसी के इस ट्वीट में लिखा था, ‘भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में ब्रांच खोलने का लाइसेंस जारी कर दिया है। एक खबर के मुताबिक यह ट्वीट करीब 2 साल पुराना बताया जा रहा है। बैंक ऑफ चाइना ने पिछले साल जून में मुंबई में अपनी पहली भारतीय शाखा खोली थी भारतीय रिजर्व बैंक ने 2018 में बैंक ऑफ चाइना को लाइसेंस जारी किया था। इस पोस्ट में यूजर ने मल्टीपल पोस्ट को मर्ज कर एडिट किया है।
4 जुलाई, 2018 को समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया कि RBI ने भारत में संचालित करने के लिए बैंक ऑफ चाइना को लाइसेंस जारी किया है। बैंक ऑफ चाइना की ब्रांच जून 2019 में गमुंबई में खोली गई थी, जिसका लाइसेंस दो साल पहले जारी किया गया था। इस आधार पर लोगों ने फैलाई फेक न्यूज – दरअसल चाइना बैंकिंग न्यूज नाम की एक वेबसाइट ने 9 जून, 2020 को एक खबर पब्लिश की थी।
इस खबर हेडलाइन थी Bank of China Obtains License to Operate in India. हेडलाइन के आधार पर लोगों ने इस सूचना को सोशल मीडिया पर फैलाना शुरू कर दिया। जबकि खबर के अंदर 4 जुलाई 2018 को आरबीआई ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में ऑपरेट करने की अनुमति देने की बात लिखी थी।ाप#
The post #BankOfChina: क्या भारत के बैंकिंग सेक्टर्स में भी चाइना सेंध लगाने जा रहा है, जानें सच्चाई? appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/trends/bankofchina-is-china-going-to-break-into-indias-banking-sectors-know-the-truth/21076/
Comments
Post a Comment