लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

नई दिल्‍ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि तेल कंपनियों ने 12 सप्ताह के ठहराव के बाद पांचवें दिन भी इसकी कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है।

सुबह 6 बजे से, दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत पिछले दिन 73.40 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 74 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार, डीजल की दर 71.62 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 72.22 रुपये हो गई है।

कोरोनो वायरस के मामले बढ़ने के साथ धीमी मांग होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें गुरुवार को भी 2 फीसदी से अधिक गिरी। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बिकवाली के संकेत के कारण ब्रेंट क्रूड वायदा 2.2 प्रतिशत गिरकर 40.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

देश में ईंधन की खुदरा बिक्री पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का प्रभुत्व है। देश में रिटेल फ्यूल आउटलेट्स का लगभग 90 फीसदी हिस्सा खुद इन्‍हीं कंपनियों का है।

आपके शहर में तेल की कीमत

City Petrol Diesel
Delhi 74 72.22
Kolkata 75.94 68.17
Mumbai 80.98 70.92
Chennai 77.96 70.64

 

The post लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/petrol-diesel-prices-hiked-for-fifth-day/17768/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान