चीन की जालसाजी का फिर हुआ पर्दाफाश, फिलीपींस को भेजे नकली ‘मेड इन ताइवान’ मास्‍क

नई दिल्‍ली: कोरोना काल में चीन कितनी गिरी हुई हरकत कर सकता है, इसका प्रमाण ताइवान ने दिया है। दुनिया को कोरोना की मदद के नाम पर चीन नकली और खराब सामान भेजने में लगा हुआ है, लेकिन उसने अब ऐसा काम किया है जिससे उसकी मंशा पर फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं।

फिलीपींस में कुछ बेहद ही खराब फेस मास्‍क पाए हैं, जिनका ताइवान में निर्मित होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन जब इस मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह मास्‍क चीन ने फिलीपींस को निर्यात किए थे और इसपर उसने मेड इन ताइवान लिख दिया, जिससे खराब मास्‍क भेजने के नाम पर दुनिया में ताइवान की आलोचना हो सके।

चीन की जालसाजी की एक तस्वीरें फ़ेसबुक पर एक यूजर के द्वारा लोगों को आगाह करने के लिए पोस्‍ट की गईं। ब्रांड AiDeLai के बक्से में बेचे जाने वाले मास्क को “एंटी-बैक्टीरियल, स्मेल, डस्ट, स्मॉग, सनलाइट से बचाव में सक्षम और PM2.5 पार्टिकुलेट्स बताया गया है। इसपर चीनी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा गया है।

▌說好的台灣製口罩呢?#大家來找碴真的是只有「中國可以超越中國」這麼強大的中國,你們知道台灣的口罩都會印上「小熊維尼」的圖樣嗎?要做、要仿請做到位。文案寫著made in Taiwan,根本只是想欺騙菲律賓民眾,你們這樣,不該啊~

Posted by 熊熊來七逃 on Thursday, June 11, 2020

मास्क भी एक प्रमाण पत्र भी साथ में दिया गया है, जो स्पष्ट रूप से बताता है कि सुरक्षात्मक मास्‍क का निर्माण “ताइबे रोंगी टेक्सटाइल कंपनी” द्वारा किया गया था। इसमें मूल रूप से “ताइवान, चीन” के पते को भी दर्शाया गया है।

हालांकि इसपर न केवल ताइवान की राजधानी “ताइपे” का नाम गलत है। बल्‍कि कंपनी रोंगी टेक्सटाइल ताइवान देश में मौजूद नहीं है। हालांकि, चीन की जिआंगसु प्रांत में स्थित रोंगी टेक्सटाइल कंपनी नामक एक फर्म है।

यह पहली बार नहीं है, जब चीन से ताइवान के नाम पर इस तरह का नकली सामान बेचने का मामला सामने आया हो, इससे पहले अप्रैल में जापान में पाए जाने वाले नकली सर्जिकल मास्क भी ताइवान के नाम से चीन ने भेजे थे। इसका खुलासा भी फेसबुक पर किया गया था।

The post चीन की जालसाजी का फिर हुआ पर्दाफाश, फिलीपींस को भेजे नकली ‘मेड इन ताइवान’ मास्‍क appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/world/fake-made-in-taiwan-masks-from-china-discovered-in-philippines/17983/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान