कोरोना के बढ़ते कहर के बीच महाराष्ट्र में आज से खुलेंगे सैलून, लेकिन इस बात की नहीं होगी इजाजत

दीपक दुबे, मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भी सरकार ने सैलून और पार्लर खोलने के आदेश दिए हैं। इसके बाद अब जिम मालिक भी सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें भी जिम खोलने की इजाजत दी जाये।

कोरोना वायरस के आतंक से पूरी दुनिया त्रस्त है। भारत में भी संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। देश में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां कोरोना की रफ्तार का ये आलम है कि अब हर रोज करीब 3 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं औऱ पिछले 24 घंटे में सारे रिकॉर्ड टूट गये। यहां एक दिन में 5,318 कोरोना मरीज सामने आये। महाराष्ट्र के इन आंकड़ों ने सरकार से लेकर प्रशासन तक के हाथ-पांव फूला दिये हैं।

 

अचानक 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में 24 घंटे में महाराष्ट्र में 5318 मामले सामने आये। जबकि 167 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 59 हजार 133 पर पहुंच गया है, जबकि मौतों की संख्या 7 हजार 273 हो गई है।

महाराष्ट्र में भी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मायानगरी मुंबई से सामने आ रहे हैं। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना पूरी तरह से अपना कब्जा जमा चुका है। वैसे ही मुंबई में बरसात के समय बुरा हाल होता है लेकिन इस बार कोरोना ने सबको तोड़कर रख दिया है।

मुंबई में हर रोज औसतन 1 हजार मामले सामने आते हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई में 1460 मामले सामने आये। जबकि 105 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73 हजार 747 हो गई है तो मौत का आंकड़ा बढ़कर 4 हजार 282 पर पहुंच गया है।

लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच राहत की बात ये है कि हर रोज हजारों लोग कोरोना की जंग जीतकर अपने घर जा रहें हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 4 हजार 430 लोग कोरोना को हराकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की तादाद 84 हजार 245 हो चुकी है।

इन सबके बीच मुंबई में सैलून मालिकों ने अपनी दुकानें खोलने की तैयार हैं। सैलून पहुंचने वालों को कुछ निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। बाल कटवाए जा सकते हैं, लेकिन दाढ़ी बनाने की इजाजत नहीं होगी। ग्राहक और दुकानदार दोनों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सैलून में एसी चलाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

 

कोरोना वायरस के इस भयानक रुप को देखकर सभी सैलून वाले डरे हुए हैं, फिर भी उन्हें उम्मीद है कि तीन महीने की बंदी के बाद अब उनका जीवन फिर से पटरी पर लौट आयेगा।

सैलून खुलने की खबर सुनकर जिम मालिकों में भी थोड़ी उम्मीद जगी है कि शायद सरकार उन्हें भी अपना रोजगार चलाने की इजाजत दे देगी। कोरोना के कहर का रोजी रोजगार पर काफी असर पड़ा है और हालात कब तक सामान्य होंगे ये फिलहाल सवाल ही बना हुआ है।

The post कोरोना के बढ़ते कहर के बीच महाराष्ट्र में आज से खुलेंगे सैलून, लेकिन इस बात की नहीं होगी इजाजत appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/covid-19-salon-open-in-maharashtra-mumbai-get-hair-cut-shaving-will-not-allowed/22228/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान