देश में आज से बदल गए ये बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

नई दिल्ली: कोरोना संकट और इसकी वजह से जारी लॉकडाउन के बीच आज से देशभर में कई नियमों में बदल गए हैं। इससे आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है। इन नियमों में बदलाव की वजह से जहां एक तरफ आम जनता को राहत मिलेगी। तो वहीं कुछ नियमों से लोगों को नुकसान भी होगा।

दरअसल कोरोना काल के दौरान कई बैंकों ने अपने बचत ब्याज दर में कटौती की है तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े बैंक ने कर्ज की ब्याज दर में कटौती कर अपने लाखों ग्राहकों को राहत दी है और उनपर EMI के बोझ को कुछ कम किया है। तो वहीं दिल्ली में शराब की कीमतों पर भी बड़ा ऐलान हुआ है। जिससे लोगों को फायदा होगा। आइए जानते हैं कि कैसे ये नियम आपकी कमाई और आपकी जेब पर असर डालेंगे।

SBI ने सस्ता किया लोन

सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट यानी MCLR में 0.25 फीसदी की कमी की घोषणा की है। यह कटौती सभी तरह की अवधि के लोन लिए की गई है। नई दर लागू होने के बाद SBI का एमसीएलआर घटकर 7.00 फीसदी रह गया है। इससे पहले यह दर एक साल के लिए 7.25 फीसदी थी। साथ ही SBI ने अपने RLLR में भी कमी का ऐलान किया है। यह दर अब 8.15 फीसदी से कम होकर 7.40 फीसदी रह गई है। ये सभी नई दरें आज से लागू हो गई। इससे होम लोन समेत सभी तरह के कर्ज पर EMI में कमी आएगी।

बचत खाते में जमा पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। Equitas Small Finance Bank ने 1 लाख रुपए से 5 करोड़ रुपए तक डिपॉजिट्स पर ब्याज दर 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी सालाना कर दिया है। नई दरें 10 जून यानी आज लागू हो गई है। बैंक के पास बचत खाते में दो स्लैब हैं – 1 लाख रुपए और उससे अधिक। बैंक ने बचत खाते में 1 लाख रुपए से 3.5 लाख रुपए तक की जमा राशि पर दरें छोड़ दी हैं। इसके करीब 6 लाख बचत खाते हैं।

Indian Overseas Bank ने कम किया EMI का बोझ

Indian Overseas Bank (IOB) ने रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट (RLLR) को 7.25 से घटाकर 6.85 प्रतिशत कर दिया है। इसके अतिरिक्त बैंक ने MCLR से जुड़े लोक की ब्याज दर में 0.30 प्रतिशत की कटौती कर दी है। एक महीन से एक साल तक की अवधि के कर्ज की ब्याज दर को 0.20 प्रतिशत कम किया है। ये ब्याज दरें आज से प्रभावी हो गई और इसकी वजह से होम लोन, एजुकेशन और पर्सनल लोन वाले ग्राहकों पर लोन के ब्याज का बोझ कम पड़ेगा।

दिल्ली में शराब पर 70 फीसदी कोरोना टैक्स हटा
कोरोना वायरस की वजह से राजधानी दिल्ली में शराब पर 70 फीसदी स्पेशल कोरोना फीस लगाई गई थी। इस फीस की वजह से राजधानी दिल्ली में शराब की कीमते बढ़ गई थी लेकिन अब दिल्ली में शराब पर स्पेशल कोरोना फीस को हटा दिया है लेकिन वैट 5 फीसदी बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद अब जहां पहले शराब पर 20 फीसदी वैट लगता था और उसे बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया है।

आज से किसी भी दिन निकाल सकेंगे 500 रुपए

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार ने महिला जनधन खाताधारकों को राहत दी और उनके खाते में तीन महीनों तक 500 रुपए की सहायता राशि देने का फैसला किया। सरकार अप्रैल, मई और जून महीने में महिला जनधन खाताधारकों के खाते में 500 रुपए की किश्त डाल रही है। आज इसका आखिरी दिन है। 10 जून को जनधन खाते में 500 रुपए की आखिरी किस्त डाली जा रही है। वहीं बैंकों में भीड़ को नियमंत्रित करने के लिए खातों से पैसा निकालने के लिए नियम तय किए गए हैं। बैंक अकाउंट नंबर के आखिरी नंबर के आधार पर खाताधारकों के लिए पैसा निकालने के लिए नियम तय किए गए हैं। वहीं 10 जून के बाद से आप अपने जनधन खाते से पैसा कभी भी किसी भी दिन निकाल सकते हैं।

जेट एयरवेज के लिए नए सिरे से रुचि पत्र
जेट एयरवेज के दिवालिया समाधान पेशेवरों ने बंद हो चुकी इस विमानन कंपनी के लिए आज से नए सिरे से रुचि पत्र (EOI) मांगा. पिछले साल बंद हो चुकी जेट एयरवेज के लिए चौथी बार ईओआई को आमंत्रित किया गया है। एक सार्वजनिक दस्तावेज के मुताबिक बोली दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई है और संभावित समाधान आवेदकों की अंतिम सूची 10 जून को जारी की जाएगी।

चीनी सामानों का बहिष्कार
चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आज से एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत 7 करोड़ से भी ज्यादा छोटे खुदरा व्यापारी विदेशी उत्पादों का मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद नया इम्पोर्ट नहीं करेंगे। CAIT ने चीन द्वारा उत्पादित 3000 सामान की लिस्ट तैयार की है जिसमें साबुन, टूस्थपेस्ट, होम एप्लायंस, खिलौने आदि शामिल हैं। कैट की ओर से कहा गया है कि हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर 2021 तक चीनी सामानों के आयात में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए कम कर दिए जाएं।

The post देश में आज से बदल गए ये बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/must-know-rules-change-from-10-june-sbi-home-loan-emi-down-saving-interest-rate-hiked/17662/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान