CAIT ने दागी Local for Vocal मिसाइल अब चीन का बचना मुश्किल ही नामुकिन!
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की तरह भारत में चीन के खिलाफ गुस्से का भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो चुका है। इसी का उदाहरण है कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का वो ऐलान है जिसको सुनकर चीन के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। कैट की ओर से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के मद्देनजर बुधवार यानी 10 जून से एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहन देने में मददगार होगा।
चीन के पैरों तले जमीन खिसकने का कारण यह है कि अब कैट के पद चिह्नों पर चलते हुए साउथ चाईना सी प्रकरण से प्रभावित देशों के अलावा अमेरिका साथ बना नया एलायंस और कोरोना से प्रभावित राष्ट्र भी चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार कर सकते हैं। सीपेक और बीआरआई से झटका खाए चीन को इस झटके से उबरना मुश्किल ही नामुकिन होगा।
बहरहाल, कैट ने कहा है कि हमारा लक्ष्य दिसंबर 2021 तक चीनी वस्तुओं के भारत द्वारा आयात में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये कम करना है। कैट ने चीन से आयात होने वाले लगभग 3 हजार उत्पादों की ऐसी सूची बनाई है, जिन वस्तुओं के आयात न होने से भारत को कोई अंतर नहीं पड़ेगा और वह सारी वस्तुएं भारत में पहले से ही बन रही है।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा की इस अभियान के अंतर्गत जहां कैट व्यापारियों को चीनी वस्तुएं न बेचे जाने के लिए आग्रह करेगा, वही देश के लोगों से चीनी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को इस्तेमाल में लाने का आग्रह करेगा। कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि पीएम मोदी के आह्वान ‘लोकल पर वोकल’ को सफल बनाने में कैट एक अहम भूमिका निभाएगा।
कैट का कहना है चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर भारत के व्यापारी और नागरिक संकल्प ले चुके हैं। यह काम एक रात में नहीं होगा लेकिन हम इसकी शुरुआत करेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।
The post CAIT ने दागी Local for Vocal मिसाइल अब चीन का बचना मुश्किल ही नामुकिन! appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/business/global-market-can-boycott-of-chinese-goods-as-cait-launch-massive-campaign/17278/
Comments
Post a Comment