Petrol Diesel Price: लगातार 10वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हैं आज की कीमतें

नई दिल्ली: कोरोना महामारी और लॉकडाउन से बेहाल आम लोगों को आज फिर महगाई का झटका लगा है। लगातार 10वें दिन आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है।  पिछले 10 दिनों में पेट्रोल जहां 5.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 5.80 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।

दिल्ली में 47 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत अब 76.73 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल में 57 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजधानी में डीजल की कीमत बढ़कर 75.19 प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 48 पैसे और डीजल की कीमत में 59 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। सोमवार को दिल्ली में 48 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 76.26 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल में 59 पैसे की बढ़ोतरी के बाद कीमत 74.62 रुपये प्रति लीटर थी।

 

आपको बता दें कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे। देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

The post Petrol Diesel Price: लगातार 10वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हैं आज की कीमतें appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/petrol-diesel-price-hike-today-16th-june-2020/18793/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान