Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट
नई दिल्ली: एक दिन की राहत के एकबार फिर आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 5 पैसे और डीजल 13 पैसे महंगा हुआ। कुल मिलाकर अब तक पेट्रोल 9.17 रुपये और डीजल 11.23 रुपये महंगा हो गया है।
देश में पेट्रोल और डीजल (Diesel Price) के दाम आसमान छू रहे हैं। लगातार 21 दिन बढ़ोतरी के बाद बीते रविवार तेल की कीमतें नहीं बढ़ी थीं। वहीं आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बीते शुक्रवार को पेट्रोल पर 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। शनिवार को पेट्रोल पर 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 21 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ था। रविवार को तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे।
Delhi: Price of petrol increases to Rs 80.43 (increase by Re 0.05) and that of diesel increases to Rs 80.53 (increase by Re 0.13), a day after there was no change in the prices in the national capital yesterday. pic.twitter.com/yQwiqa5AYG
— ANI (@ANI) June 29, 2020
- दिल्ली में आज 29 जून को पेट्रोल कल के भाव 80.38 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.43 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। यानी 5 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह डीजल कल के भाव 80.40 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.53 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। यानी डीजल के दाम 13 पैसे बढ़ गए।
- मुंबई में पेट्रोल कल के भाव से 5 पैसे बढ़कर 87.19 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए, जबकि डीजल के दाम 14 पैसे बढ़कर 78.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।
- कोलकाता में पेट्रोल के दाम 5 पैसे बढ़कर 82.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 12 पैसे बढ़कर 75.64 रुपये प्रति लीटर हो गए।
- चेन्नई में पेट्रोल के दाम 4 पैसे बढ़कर 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे बढ़कर 77.72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
- बेंगलुरु में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 83.04 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम 13 पैसे बढ़कर 76.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में नरमी होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी आ रही है।
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो एक SMS भेजकर जान सकते हैं। आपको RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर या RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। चंद सेकेंड में आपको अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत का अपडेट मिल जाएगा।
The post Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/business/petrol-diesel-price-goes-hike-petrol-know-todays-rate/22436/
Comments
Post a Comment