कोरोना के बाद इंडिया से बाहर इंडिया का अद्भुत कारनामा, चीन और पाकिस्तान कर रहे स्यापा

नई दिल्ली। यूरोपियन यूनियन हो या फिर यूनाईटेड नेशंस हर तरफ भारत का बोलवाला है। अमेरिका, ब्रिटेन हो फिर रूस हर कोई भारत से बेहतर व्यापारिक-आर्थिक और राजनीतिक संबंध बनाने को उत्सुक है। कोरोना काल के बाद भारत और विश्व को आर्थिक रेल को कैसे गति दी जाये, इसी पर आधारित एक व्यापारिक सम्मेलन लंदन में आयोजित किया जा रहा है। ‘इंडिया ग्लोबल वीक 2020 के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वव्यापी संबोधन करेंगे। कोरोना काल के बाद इंडिया से बाहर इंडिया के अद्भुत कारनामे से पहले ही चीन और पाकिस्तान स्यापा कर रहे हैं।

‘इंडिया ग्लोबल वीक 2020’ में भारत के व्यापार और विदेशी निवेश की संभावनाओं पर, उनके ध्यान केंद्रित करने की संभावना है। इंडिया इंक ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ मनोज लाडवा ने कहा, ‘जैसा कि विश्व कोविड-19 की छाया से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है, भारत अपनी अपार प्रतिभा, अपनी तकनीकी क्षमता और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि भारतीय प्रधानमंत्री का दुनिया को दिये जाने वाला संदेश नई शुरुआत करने से संबंधित होगा।’

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर यह तीन दिवसीय कार्यक्रम ऑनलाइन मंच पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेल मंत्री पीयूष गोयल, विमानन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे भारत की ओर से प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं।

ब्रिटेन की ओर से प्रिंस चार्ल्स आयोजन में एक विशेष संबोधन देंगे। इनके अलावा विदेश मंत्री डोमिनिक राब, गृह मंत्री प्रीति पटेल, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज़ ट्रस संबोधित करेंगे।

The post कोरोना के बाद इंडिया से बाहर इंडिया का अद्भुत कारनामा, चीन और पाकिस्तान कर रहे स्यापा appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/latest-news/india-global-week-2020-at-london-pm-modi-and-prince-charls-are-among-who-will-address/25150/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान