कोरोना काल में SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, अब आपकी EMI कम होगी

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने (State Bank of India) ने कोरोना संकट के काल में अपने करोड़ों ग्राहकों का बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई (SBI) ने लोन की दर एमसीएलआर (MCLR) में कटौती करने का ऐलान किया है। एसबीआई के इस फैसले से आपके लोन की ईएमआई (EMI) कम हो सकती है।

एसबीआई ने छोटी अवधि के एमसीएलआर में 0.05 फीसदी से 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। नई दरें 10 जुलाई से प्रभावी होंगी। एसबीआई (SBI) इस फैसले के बाद यह घटकर 6.65 फीसदी हो गई है। एसबीआई के इस कदम से 30 साल के लिए लिए गए 25 लाख रुपए के लोन पर एमसीएलआर के तहत मासिक किस्त करीब 421 रुपए घट जाएगी। इसी तरह ईबीआर व आरएलएलआर के तहत मासिक किस्त 660 रुपए घट जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का कहना है कि मौजूदा वक्त में उनकी MCLR दरें देश में सबसे कम हैं।

गौरतलब है कि एसबीआई ने जून में भी ब्याज दरें घटाने का फैसला किया था। 10 जून को एसबीआई की एमसीएलआर दरें 0.25 फीसदी घटकर 7 फीसदी पर आ गई थी। इससे पहले आरबीआई ने 22 मई को रेपो रेट को 0.40 फीसदी घटकर 4 फीसदी कर दिया था। जिसके बाद पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने रेपो और एमसीएलआर से जुड़ी अपनी लोन दरें पहले ही घटा दी हैं।

आपको बता दें कि रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट आधारित लोन 1 जुलाई से सस्ता हो चुका है। एसबीआई एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट (ईबीआर) और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) की दरें भी घटा चुका है।

क्या है एमसीएलआर (MCLR)- एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे पर बैंक लोन नहीं दे सकता। जाहिर है इसके कम हो जाने से अब कम दर पर बैंक लोन देने में सक्षम हो जाएगा जिससे हाउस लोन से लेकर वीकल लोन तक आपके लिए सब के सब सस्ते हो सकते हैं। लेकिन यह फायदा नए ग्राहकों के साथ साथ सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने अप्रैल 2016 के बाद लोन लिया है, क्योंकि उसके पहले लोन देने के लिए तय मिनिमम रेट बेस रेट कहलाती थी। यानी इससे कम दर पर बैंक लेन नहीं दे सकते थे।

The post कोरोना काल में SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, अब आपकी EMI कम होगी appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/business/sbi-state-bank-of-india-reduces-mclr-by-5-10-bps-from-10th-july/25280/

Comments

Popular posts from this blog

56 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेंगे 23 लाख रुपये से ज्यादा, जानना होगा तरीका

Petrol Diesel Price: एक दिन की राहत के फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

Good News: नौकरीपेशा करने वालों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने ईपीएफ को लेकर किया बड़ा ऐलान